इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल इटारसी के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर ज़ोर
कार्यशाला की शुरुआत में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग हेतु आग्रह किया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और म.प्र. विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला में विशेष रूप से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करने के विषय पर गहन चर्चा की गई।
‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के प्रति जागरूक करेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँगे। सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर महामंत्री शैलेंद्र दुबे, महामंत्री सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष अर्जुन भोला, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर मंत्री गौरव बड़कुर, हिमांशु देवहरे, संदेश मालोनिया, आशा राव, राकेश अहिरवार, कोषाध्यक्ष संजय राय चौधरी, शहर कोषाध्यक्ष मिथिलेश गोस्वामी, सह कार्यालय मंत्री कमलेश राजवंशी, सोशल मीडिया प्रभारी मयूर मालवीय, शहर सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक मालवीय, मां की बात प्रमुख राहुल भावसार सहित पार्टी के समस्त कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे ने किया और आभार नगर महामंत्री सौरभ मेहरा द्वारा व्यक्त किया गया।








