---Advertisement---

मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष का स्टेशन पर स्वागत, दहेज विरोधी परिचय सम्मेलन पर की चर्चा

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद माहिर का इटारसी स्टेशन पर परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। माहिर भोपाल से जबलपुर अमरकंटक एक्सप्रेस से जा रहे थे।
संगठन पदाधिकारियों ने किया स्वागत

स्वागत की अगवानी जिला अध्यक्ष अथर ख़ान, उपाध्यक्ष इमाम शाह, और नगर अध्यक्ष शेख रमजान के नेतृत्व में की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान हाजी मोहम्मद माहिर ने सभी से मुलाकात की और संगठन के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने मुस्लिम समाज के उत्थान और विकास में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

दहेज मुक्त समाज के लिए परिचय सम्मेलन

हाजी मोहम्मद माहिर ने इस दौरान परिषद द्वारा प्रादेशिक स्तर पर आयोजित किए जा रहे परिचय सम्मेलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और दहेज जैसी सामाजिक बुराई को दूर रखना है। उन्होंने कहा, हम इस आयोजन के माध्यम से उन लोगों का परिचय लेंगे जो दहेज जैसी कुरीति से समाज को दूर रखते हुए एक नए समाज का निर्माण कर सकें।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस आयोजन के प्रति समाज की प्रतिक्रिया पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्हें बड़ी संख्या में लड़कों के बायोडाटा प्राप्त हुए हैं, लेकिन लड़कियों के बायोडाटा न के बराबर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सोच में परिवर्तन आना जरूरी है।

अल्प समय के इस आयोजन में शेख शकील, आमिर ख़ान, मोहम्मद इमरान, सोहेल ख़ान, नाहिद खान, अरबाज खान, शेख इमरान, सोहागपुर टीम से निजामुद्दीन खान, शब्बीर भाई, अजहर खान, शफीक ख़ान सहित अनेक साथी मौजूद रहे। परिषद के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.