नर्मदापुरम। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुजान सिंह रावत के ग्वालियर स्थानांतरण होने पर नर्मदापुरम पंचायत सचिव संगठन द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीतासरन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।
उन्होंने सीईओ श्री रावत के कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान, संगठन के सदस्यों ने श्री रावत को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









