---Advertisement---

विहिप की बैठक : ‘प्रशिक्षण से ही मिलेगा दायित्वबोध, नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नर्मदापुरम जिला इकाई ने संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर जोर देते हुए अपनी आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया है। गल्ला मंडी स्थित शारदा मिल में हुई जिला बैठक में पूर्व के कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों का वितरण भी किया गया।

प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान

बैठक में मुख्य रूप से नव-नियुक्त विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया। श्री पाराशर ने स्पष्ट किया, बिना प्रशिक्षण के काम में कमी दिखाई देती है। दायित्वबोध प्रशिक्षण के उपरांत ही प्राप्त होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को परिषद का विधिवत प्रशिक्षण लेने की अनिवार्यता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने हर तीन माह में प्रखंड और खंड स्तर की बैठकें सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर बहस से बचकर एक मंच पर टोली बनाकर विचार-विमर्श करने की सलाह दी।

नए दायित्वों के साथ संगठन का विस्तार

संगठन को निचले स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने जिला, प्रखंड और खंड स्तर तक की समितियां व टोली बनाने पर जोर दिया।

प्रमुख नियुक्तियां

अनुरुद्ध चंसौरिया को विहिप का नर्मदापुरम जिला प्रचार प्रसार प्रमुख बनाया गया। महेश वालेचनी को इटारसी का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सत्या चौहान को नर्मदापुरम नगर का प्रखंड संयोजक का दायित्व मिला। अनूप तिवारी को मंदिर अर्चक पुरोहित आयाम का जिला प्रमुख बनाया गया।

नर्मदापुरम नगर इकाई में प्रदीप दायमा को बजरंग दल जिला सह संयोजक और पवन सिंह को जिला सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। मातृशक्ति विभाग में नीता पटेल को नगर संयोजिका और दुर्गावाहिनी में रानू रैकवार को नगर संयोजिका का दायित्व सौंपा गया।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

विहिप ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा की। जितेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि गौ-रक्षा विभाग द्वारा गोपाष्टमी का पर्व गौशाला या किसानों के बीच भव्य रूप से आयोजित किया जाए। बजरंग दल द्वारा 30 अक्टूबर को हुतात्मा दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे, जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.