इटारसी। जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में जिला कांग्रेस प्रभारी ओम पटेल एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के जिला प्रभारी नवनीत मालवीय ने आगामी रणनीति तय करने हेतु एक आवश्यक बैठक ली।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पांडेय ने जिले में चल रही कांग्रेस के कार्यों की गतिविधि की विस्तार से जानकारी नवयुक्त जिला कांग्रेस प्रभारी ओम पटेल को दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने तथा आभार प्रदर्शन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि किशोर जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस सदस्यों की उपस्थिति रही।








