नर्मदापुरम/इटारसी। राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, कल 31 अक्टूबर 2025 को जिला क्षत्रिय कुर्मी समाज, नर्मदापुरम द्वारा ‘एकता एवं सामंजस्य’ की प्रतीक भव्य वाहन रैली और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संगठन ने समाज के सदस्यों और नागरिकों से अनुशासित एकता का प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
पवित्र नर्मदा पूजन से होगी शुरुआत
- प्रात: 8:00 बजे : सबसे पहले सेठानी घाट, नर्मदापुरम में मां नर्मदा का पूजन एवं कलश पूजन किया जाएगा।
- प्रात: 8:30 बजे : एसपी ऑफिस नर्मदापुरम स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर जल अभिषेक और माल्यार्पण।
इटारसी में 10 बजे निकलेगी विशाल वाहन रैली
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाहन रैली होगी, जो एकता का संदेश लेकर इटारसी शहर के मुख्य मार्गों पर निकलेगी।
- प्रात: 9:30 बजे : रैली के लिए प्रिंस गार्डन, इटारसी के पास सभी प्रतिभागी एकत्र होंगे।
- प्रात: 10 बजे : वाहन रैली यहां से प्रारंभ होगी और शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए न्यास कॉलोनी के सतरास्ता स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल पर जाकर समाप्त होगी।
प्रतिमा स्थल पर होगा भव्य समापन समारोह
रैली के समापन स्थल पर भी श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिमा स्थल पर कलश पूजन, जल अभिषेक, माल्यार्पण और ‘एकता जय घोष’ के साथ सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।








