इटारसी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में चल रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इसी क्रम में, नर्मदापुरम जिले की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष के लिए रायशुमारी आयोजित की जा रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि नर्मदापुरम जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी एवं पर्यवेक्षक श्रीमती रूपल संचेती इस रायशुमारी के लिए 3 नवंबर, दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, इटारसी में उपस्थित रहेंगी। जिन महिला कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेत्रियों को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी प्रस्तुत करनी है, वे 3 नवंबर को सुबह 12 बजे पर्यवेक्षक से मिलकर अपनी रायशुमारी दर्ज करा सकती हैं।
सभी कांग्रेसजनों को आमंत्रण
कांग्रेस संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकोष्ठों, युवक कांग्रेस, सेवादल, सेवादल यंग बिग्रेड, एनएसयूआई, सभी पार्षद, नगर कांग्रेस और सभी सम्मानित कांग्रेसजन एवं महिला कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण बैठक में आमंत्रित किया है।








