---Advertisement---

नर्मदापुरम आबकारी विभाग में फेरबदल, अफसरों के बाद आरक्षकों का भी कार्यक्षेत्र बदला

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। जिले के आबकारी विभाग में पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 17 नवंबर को उप-निरीक्षकों और सहायक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के बाद, अब विभाग ने मुख्य आरक्षकों और आरक्षकों की पदस्थापना में भी परिवर्तन कर दिया है। ये सभी निर्णय आबकारी राजस्व, प्रशासनिक सुविधा और अवैध मदिरा के अपराधों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिए गए हैं।

अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन

  • जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत, जिले के उप-निरीक्षकों और कार्यवाहक सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के प्रभार बदले गए थे।
  • अशोक कुमार साबरे को अब वृत्त औद्योगिक क्षेत्र इटारसी, वृत्त पिपरिया के साथ-साथ देशी मदिरा भण्डारण नर्मदापुरम का भी कार्यवाहक सहायक जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया।
  • राहुल कुमार ढोके को मण्डल सिवनीमालवा और मण्डल पिपरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • अविनाश पाठक को वृत्त इटारसी शहर और मैसर्स सिमरन इंडस्ट्रीज के प्रभार में रखा गया।
  • उप-निरीक्षकों में, दीपक कुमार पटेरिया को वृत्त औद्योगिक क्षेत्र इटारसी और वृत्त सिवनीमालवा, जबकि हेमंत चौबे को वृत्त इटारसी शहर और वृत्त नर्मदापुरम-ए की जिम्मेदारी दी गई थी।

आबकारी आरक्षकों की नवीन पदस्थापना

  • 17 नवंबर के आदेश के ठीक तीन दिन बाद, कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी द्वारा 20 नवंबर 2025 को जारी आदेश के माध्यम से आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकों की पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया है।
  • दुर्गा प्रसाद माझी (आबकारी मुख्य आरक्षक) को वृत्त नर्मदापुरम ‘ए’ में पदस्थ किया गया है।
  • आबकारी आरक्षक गोपाल रघुवंशी को वृत्त औद्यागिक क्षेत्र इटारसी भेजा गया है। आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी और धर्मेंद्र बारसे को वृत्त नर्मदापुरम ‘ए’ में पदस्थापना मिली है।
  • आरक्षक राजेश गौर को वृत्त इटारसी शहर तथा योगेन्द्र सिंह को वृत्त सिवनी मालवा का प्रभार सौंपा गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों और आरक्षकों से संबंधित ये दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं और संबंधित कर्मचारियों को तुरंत नवीन कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.