इटारसी। जिले में तापमान में आई गिरावट को देखते हुए, छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की संभावना को ध्यान में रखते हुए, नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने स्कूलों के समय में परिवर्तन का एक आदेश जारी किया है।
परिवर्तित समय-सारणी
जिला नर्मदापुरम अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई, केन्द्रीय बोर्ड, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त शालाओं के लिए यह आदेश नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के लिए लागू होगा। इन कक्षाओं का संचालन अब प्रात: 9 बजे से किया जाएगा। यह आदेश 24 नवंबर 2025 से प्रभावशील होगा।









