---Advertisement---

सीमेंट चुराने वाले आरोपियों को जेल

By
On:
Follow Us

इटारसी।बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात खेड़ा स्थित एक ढाबे पर खड़े ट्रक से सीमेंट की बोरी चुराने वालों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। फरियादी अर्पित पिता रामकिशोर अग्रवाल ने पुलिस थाने में उनके ट्रक से 50 बोरी सीमेंट चोरी होने की नामजद शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने धारा 379 का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने आज आरोपियों शुभम यादव और दुर्गा प्रसाद मेहरा को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 बोरी सीमेंट जब्त भी कर ली है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। गुरुवार को ट्रक ऑनर अर्पित पिता रामकिशोर अग्रवाल ने शिकायत की थी कि पवारखेड़ा स्थित वेयर हाउस से उनके ट्रक क्रमांक एमपी-09, एचजी से चालक पांच सौ बोरी सीमेंट भरकर ला रहा था कि खेड़ा स्थित राजीव ढाबे के पास रात को 8 बजे ट्रक खड़ा करके सो गया। रात को जयश्री ढाबे के मालिक शुभम यादव ने अपने कर्मचारी के साथ उसके स्वयं के आयशर टै्रक्टर से 50 बोरी सीमेंट निकालकर अपनी दुकान में खाली कर ली।
ग्रामीण से की मारपीट
ग्राम सोंठिया निवासी एक व्यक्ति ने पथरोटा थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसके साथ एक आटो चालक ने मारपीट की है। फरियादी अन्तराम पिता रद्दू उईके ने शिकायत की है कि जमानी रोड के मोड़ पर शाम 6 बजे आटो चालक समीर ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीण ने बताया कि उसके साथ पुराने एक मामले में समझौता हुआ था। आज फिर उसने उसका रास्ता रोककर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 341, 294, 506 और एससी/एसटी 3(1) का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इधर सब्जी मंडी में रहने वाले मो.अनीस पिता इरशाद 53 वर्ष ने पुलिस को शिकायत की है कि उनका बकरा चोरी हो गया है। उनका कहना है कि बकरे की कीमत 1 हजार रुपए हैं, पुलिस ने अनीस की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.