इटारसी। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के आह्वान पर आज नर्मदापुरम जिले में किसान जन जागरण यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तवा जलाशय पर पहुंचकर जल पूजन किया और किसानों की समृद्धि की कामना की।
नुक्कड़ सभा से उठाई किसानों की आवाज
यात्रा के प्रारंभ में तवानगर के इंदिरा चौक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने स्थानीय समस्याओं और खेती-किसानी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह यात्रा गांव-गांव जाकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।
इन क्षेत्रों से गुजरी यात्रा
पहले दिन यह यात्रा तवानगर से शुरू होकर चीचा, पिपरिया, जालीखेड़ा, केसला, सहेली, सुखतवा, डॉडीवाड़ा और साधपूरा पहुंची, जहां प्रथम दिन के चरण का समापन हुआ। प्रमुख नेताओं की उपस्थिति कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, हेमू कश्यप, गजानन तिवारी, राकेश मालवीय, हेमंत यादव सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष, जनपद सदस्य और महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।









