नर्मदापुरम। नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिला नर्मदापुरम में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है। आदेशानुसार 25 सितंबर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्टूबर सोमवार को दुर्गा नवमी/महानवमी एवं 11 नवंबर बुधवार को भाई दूज/दीपावली पव के अवसर पर संपूर्ण जिला नर्मदापुरम में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
महत्वपूर्ण निर्देश
यह अवकाश संपूर्ण नर्मदापुरम जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए मान्य होगा। यह आदेश बैंक, कोषालय और उप-कोषालय पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में कार्य यथावत रहेगा। सामान्यत: ऐसे आदेशों में यह भी स्पष्ट होता है कि यदि इन तिथियों पर कोई पूर्व निर्धारित परीक्षा है, तो वह अपने समय पर ही आयोजित की जाएगी।









