---Advertisement---

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

By
On:
Follow Us

खाना पकाने को लेकर विवाद, जलती लकड़ी मारी
इटारसी। ग्राम बम्हनगांव निवासी एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हनगांव निवासी महिला सुमिना पति मोहनलाल 35 वर्ष को उसके ससुराल वाले सुबह 4 बजे डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय लेकर आए थे। यहां डॉ. विमल झा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
ओवरब्रिज के नीचे रह रही मजदूरों की टोली के दो मजदूरों में खाना पकाने को लेकर हुए विवाद में एक ने दूसरे को जलती लकड़ी मार दी। घटना में युवक के माथे पर चोट आयी और उसके बाल भी जल गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज के नीचे ग्रीनवैली कालोनी के मजदूरों ने अपना डेरा जमा रखा है। बीती रात इस टोली के दो मजदूरों में खाने को लेकर विवाद हो गया। मजदूर शिव पिता राजू उईके 20 वर्ष निवासी हथनाझिरी बैतूल और वीरेन्द्र पिता मेलाराम इनवाती के बीच हुए विवाद में शिव ने वीरेन्द्र के सिर पर जलती लकड़ी से वार कर दिया। उसके माथे पर चोट आयी तथा कुछ बाल भी जल गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 324 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.