इटारसी। थाना पथरोटा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांडुखेड़ी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने जियो कंपनी के मोबाइल टावर को निशाना बनाया। चोरों ने टावर की कीमती मशीनरी और उपकरण पार कर दिए हैं।
कंपनी के मोहम्मद सरफराज अली पिता मोहम्मद शरबर अली 40 वर्ष निवासी साईं फाच्र्यून सिटी के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है। फरियादी की शिकायत पर पथरोटा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।









