इटारसी। भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला में युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों ओर से गालियों की बौछार, हाथ मुक्कों से मारपीट और पाइप से हमला हुआ और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस के अनुसार भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला में शाहरुख खान पति अहसान खान 40 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि जावेद खान, रुखसार खान और दिलीप बंडी निवासी नाला मोहल्ला ने गालियां देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
इधर दूसरे गुट से जावेद खान पिता सिकंदर खान 32 वर्ष निवासी नाला मोहल्ला ने शिकायत दर्ज करायी है कि अहसान खान, साहिल खान, शाहरुख खान और सबीर खान ने गालियां देते हुए हाथ मुक्कों से तथा पाइप और डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।









