---Advertisement---

रोजगार की नई उड़ान: वर्धमान फैब्रिक्स के मेले में 79 युवाओं का चयन

By
On:
Follow Us

इटारसी। नपा ऑडिटोरियम इटारसी में आज वर्धमान फैब्रिक्स, बुधनी और नगर पालिका परिषद, इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। इस मेले के माध्यम से 79 युवक-युवतियों को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में कुल 156 आवेदकों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 79 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को पहले 3 माह की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसके बाद कार्यकुशलता के आधार पर नियमित नियुक्ति मिलेगी। प्रारंभिक वेतन 12,150 रुपए प्रति माह तय किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 18 फरवरी सुबह 9 बजे कंपनी परिसर बुधनी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि बेटे-बेटियों का आत्मनिर्भर होना पूरे परिवार की प्रगति का आधार है। वर्धमान फैब्रिक्स का यह कदम शहर के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”वर्धमान फैब्रिक्स की ओर से अजय मालवीय आई आर विभाग, आरपी शर्मा, सुनील लिटोरिया, प्रीति जाटव और भाव्या खरे ने चयन प्रक्रिया संपन्न की। वहीं, नगरपालिका की टीम से कमलकांत बढ़गोती, जगदीश पटेल और अधिवक्ता आशीष मालवीय का विशेष सहयोग रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.