इटारसी। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। होली के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत ‘आबकारी वृत्त औद्योगिक क्षेत्र’ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो स्कूटियों को पकड़ा।
टीम ने वाहनों से 35 पाव विदेशी व्हिस्की और 40 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की। जब्त शराब और दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत 1,28,950 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक केके पडरिया, आरक्षक मदन रघुवंशी और दुर्गेश पठारिया का विशेष योगदान रहा।








