इटारसी। जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित क्लासिक सब-जूनियर, जूनियर एवं मास्टर्स पुरुष व महिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाडिय़ों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुशाग्र सराठे को स्ट्रांग मैन और ऋचा मेहरा को स्ट्रांग वुमन के खिताब से नवाजा गया।
50 पुरुष और 11 महिला खिलाडिय़ों ने दिखाया दम
नर्मदापुरम के महाकाल आर फिटनेस सेंटर में आयोजित इस प्रतियोगिता का नेतृत्व जिला सचिव जगदीश जूनानिया एवं अध्यक्ष मनोज बामने ने किया। चैंपियनशिप में इटारसी और नर्मदापुरम जिले के कुल 61 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें 50 पुरुष और 11 महिला प्रतिभागी शामिल थे।
प्रतियोगिता के परिणाम: महिला वर्ग
विभिन्न भार वर्गों में महिला खिलाडिय़ों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा बनाया।
- सोनिया : 47 किग्रा (जूनियर)
- रिचा मेहरा : 57 किग्रा (जूनियर)
- गायत्री कलोसिया : 57 किग्रा (सीनियर)
- अश्विनी : 63 किग्रा (सीनियर)
- कनक मालवीय : 69 किग्रा
- नैना पांडे : 76 किग्रा
- अश्वनी गोयल : सीनियर वर्ग
प्रतियोगिता के परिणाम : पुरुष वर्ग
पुरुष वर्ग में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें प्रमुख विजेता जूनियर वर्ग पारस गौर 53 किग्रा, अश्विन कटारे 59 किग्रा, कुशाग्र सराठे 66 किग्रा, हर्ष श्रोती 74 किग्रा, अक्षत शर्मा 83 किग्रा, आदर्श चौरे 93 किग्रा, और पृथ्वी सिंह 105 किग्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग अदनान 53 किग्रा, शेख अयान 59 किग्रा और देवेंद्र सील 66 किग्रा विजेता रहे। मास्टर्स वर्ग में धनराज मेहरा मास्टर 1 और प्रेम नारायण पांडे मास्टर 3 ने अपनी श्रेणी में बाजी मारी। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण शाम 7 बजे नर्मदापुरम एसडीओपी जितेंद्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









