इटारसी। भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और किसानों को मात्र 40 रुपये का ‘लॉलीपॉप बोनस’ देने के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। युवा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार ने 40 रुपये का बोनस देना किसानों का अपमान है। वादे के अनुसार 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर सरकारी खरीदी होनी चाहिए, प्रदेश महासचिव अक्षय जायसवाल ने मूंग की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा जल्द से जल्द करने की मांग उठाई। युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बेस ने नरवाई प्रबंधन को लेकर किसानों से चर्चा कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। वि.स. अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सौम्य दुबे ने कहा, समस्याएं हल नहीं हुईं तो युवा कांग्रेस और किसान मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।”
इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, पंकज राठौर, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद गज्जू तिवारी, प्रदेश महासचिव एन एस यू आई प्रतीक मालवीय, पार्षद दिलीप गोस्वामी, अंजली कलोसिया, सेवादल जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, राहुल दुबे, अमल सरकार, पप्पी कलोसिया, रितेश हनोतिया, आकाश चौधरी, नमन पटेल, अक्षत जायसवाल, अंसुल गोस्वामी, निखिल यादव, अमन प्रजापति, आदित्य चौधरी, सजल महतो, रोशन यादव, जिशान खान, दक्ष गुर्जर, कनिष्क केवट, फेज हसन, और सौयम चौरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।









