इटारसी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती साधना दुबे को मध्य प्रदेश महिला उत्पीडऩ निवारण प्रकोष्ठ का नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार माना है।
महिला उत्पीडऩ निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार द्वारा की गई इस घोषणा के बाद जिले में हर्ष की लहर है। इस मनोनयन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, संगठन प्रभारी संजय कामले, वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रभारी ओम पटेल के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृतज्ञता प्रकट की है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार के अनुसार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना दुबे के ऊर्जावान नेतृत्व में जिले में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और उनके उत्पीडऩ को रोकने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।









