इटारसी। जीआरपी ने बेस किचन बारह बंगला के खंडहर भवन में चोरी की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सुबह करीब 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने इनको गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार एसआई आरआर उईके, एएसआई प्रीतम कुलस्ते, प्रधान आरक्षक रतनलाल कहार, दिलीप कुमार ने बेस किचन में चोरी की योजना बना रहे अकील उर्फ बच्चा पिता खलील 24 वर्ष झुग्गी बस्ती न्यास, सुजीत उर्फ सुक्का पिता विजय मंडल 20 निवासी झुग्गी बस्ती न्यास तथा मोहित पिता सुरेश मालवीय 20 निवास वार्ड नंबर 20 को पकड़ा है।
चोरी की योजना बनाते पकड़ा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







