सारणी। एसडीओपी शशि प्रसाद दुबे के सेवानिवृत्त होने बाद शाहपुर के एसडीओपी सारणी का पदभार भी देख रहे थे, लगभग 1 माह के बाद सागर से पंकज दीक्षित ने सोमवार शाम 6 बजे के लगभग सारणी पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बताया जाता है कि कानून व्यवस्था के प्रति जिम्मेदार और तेज तर्रार हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और कर्मचारी अधिकारियों पर शिकंजा कसे जाने के मामले में इनका नाम प्राथमिकता के साथ लिया जाता है। हालांकि सारणी क्षेत्र शांतिपूर्ण हैं यहां पर कोई भी ऐसा बड़ा अपराध नहीं हो पाता है। एसडीओपी पंकज दीक्षित के पदभार ग्रहण करते समय थाना प्रभारी विक्रम रजक सहित सारणी का स्टाफ मौजूद था।
एक माह के बाद सारणी एसडीओपी का पदभार संभाला पंकज दीक्षित ने
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







