घटना शोभापुर और काली माई के बीच गायत्री स्टाफ की
दीपेश दुबे
सारणी। शराब के नशे में धुत एक दंपति ने तीन मोटरसाइकिल चालकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल से आ रहे साहू समाज के दंपत्ति शराब के नशे में थे और उनके साथ एक अबोध बच्चा भी था जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई थी। घटना की जानकारी पाथाखेड़ा पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचीे। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक पाल को मौके पर भेजा है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पाथाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि नशे में धुत दंपत्तियों को चौक लाया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा उसके बाद ही इन पर कारवाई की जाएगी।
शराब के नशे में धुत दंपति ने तीन लोगों को किया घायल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







