इटारसी। देहात पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब पकडऩे में सफलता मिली है। देहात थाना पुलिस ने यह बड़ी सफलता हनुमान मंदिर के पीछे चंदन नगर रसूलिया से प्राप्त की है। पकड़ी गई शराब की कीमत 35, 600 रुपए बतायी जा रही है। इसमें 14 पेटी देसी शराब है जो 180 एमएल के पाव में है जो 126.16 लीटर है। मामले में टमंटू उर्फ प्रशांत तिवारी और कल्लू तिवारी रसूलिया के खिलाफ धारा 34 (2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने पकड़ी 35 हजार से अधिक की शराब
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








