होशंगाबाद। नर्मदा तट के ग्राम खरखेड़ी टिगरिया में स्थित पटेघाट पर श्री रामकथा और रामचरित मानस यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यहां बनी यज्ञ शाला की परिक्रमा करने सैंकड़ों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यह धार्मिक अनुष्ठान बीते 11 वर्षों से लगातार मां नर्मदा के अनन्य भक्त संत स्वामी ब्रम्हानंद उदासी के मार्गदर्शन आौर सानिध्य में हो रहा है। उत्तर प्रदेश से आए संत कमलेश मुरारी धर्माचार्य ने भगवान राम के जन्म सें संबंधित कथा से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम बचपन से ही संस्कारी थे। वे हर दिन अपने माता पिता और गुरू को प्रणाम करते थे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अपने गुरू माता पिता के चरण स्पर्श करते हैं, उनकी समाज में मान प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ती है। कथा सुनने के लिए आसपास गांवों के हजारों लोग आ रहे हैं। सुबह के समय रामचरित मानस यज्ञ में आहुतियां देने के लिए गांव के लेाग श्रद्धाभाव के साथ पहुंच रहे हैं। मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरों और पटेघाट परिसर में इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के कई लेागों के द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। गांव के निवासी लखन गौर, सुदीप गौर ने बताया कि रविवार को कथा स्थल पर जबलपुर से संत समर्थ सदगुरू भैयाजी सरकार दोपहर 12 बजे से प्रवचन करेंगे। ग्राम खरखेड़ी और टिगरिया के नागरिकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होने का आव्हान किया है।
यज्ञ शाला की परिक्रमा करने उमड़ रहे श्रद्धालु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








