आनंद उत्सव : देवानंद ने काटी सर्वाधिक पतंग

इटारसी। आनंद विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन लाल रोड मैदान, राठी दाल मिल के पीछे किया। प्रतियोगिता में 68 प्रतियोगियों ने अपनी पतंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, सीएमओ अक्षत बुंदेला, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, वार्ड के पार्षद एवं प्रतियोगिता के प्रभारी मनोज गुड्डू गुप्ता सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आनंद उत्सव का शुभारंभ आज मकर संक्रांति के पावन मौके से हुआ। आनंद उत्सव के दौरान 21 जनवरी तक विभिन्न आयोजन होंगे।

it14117 4

पतंग प्रतियोगिता में बनारस से दीपक चंदानी नामक प्रतियोगी भी शामिल हुए। इसके अलावा इटारसी, भोपाल और आसपास के ग्रामों के भी कई प्रतियोगी आए थे। शाम 5 बजे तक चली प्रतियोगिता को देखने सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में इटारसी के तीनों विजेता रहे। प्रथम स्थान पर देवानंद धौलपुरिया, द्वितीय सन्नी मैना और तीसरे स्थान पर सुखविंदर सिंह रहे। आनंद उत्सव के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!