बाढ़ नियंत्रण  : शहर के प्रभावित क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारी तय

अधिकारी-कर्मचारियों की टीम चौबीस घंटे काम करेगी
इटारसी।

 नगर पालिका ने आगामी मानसून में, शहर में बाढ़ की संभावित स्थिति से निबटने रणनीति बना ली है। बाढ़ नियंत्रण, राहत, लोगों को भोजन आदि पहुंचाने के लिए जिम्मेदारियां तय हो चुकी हैं। करीब तीस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम भारी बारिश के वक्त चौबीस घंटे हर स्थिति से निबटने तैयार रहेगी और हर स्थिति से सीएमओ को अवगत कराएंगे। सीएमओ टीम के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्र में सतत निरीक्षण करेंगे।
अतिवृष्टि के कारण शहर में बाढ़ की संभावना बनी रहती है। बाढ़ से नागरिकों को बचाने और राहत कार्यों के लिए नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोलरूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूप में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी कंट्रोल रूम में मौजूद रजिस्टर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर दर्ज कर सीएमओ अक्षत बुंदेला और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल को सूचना देंगे। अतिवृष्टि एवं बाढ़ के वक्त सभी विभाग प्रमुख अपने स्टाफ सहित अनिवार्य रूप से कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे। कार्यालय अधीक्षक प्रतिदिन कंट्रोल रूम कर्मचारियों की समय अनुसार उपस्थिति चेक करके बाढ़ प्रभारी और सीएमओ को अवगत कराएंगे। इस दौरान अनुपस्थिति होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

बचाव सामग्री की जिम्मेदारी
बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री टार्च, ट्यूब, रस्सी, रेनकोट आदि स्टोर शाखा से तत्काल उपलब्ध करायी जाएगी जो काम खत्म होने के बाद तत्काल वापस की जाएगी। यह व्यवस्था स्टोर कीपर राजेन्द्र मालवीय और संजय दुबे के जिम्मे रहेगी।

ये रहेंगे कंट्रोल रूम में तैनात
समय                             कर्मचारी मोबाइल
प्रात: 8 से शाम 4              धनेश्वरपुरी गोस्वामी     9179220176
                                   सुरेन्द्र यादव8103944112
शाम 4 से रात 12           मदनलाल अग्रवाल
                                   छन्नूलाल प्रधान9926367832
रात्रि 12 से सुबह 8          सुदेश तिवारी
                                  सुरेन्द्रपुरी गोस्वामी9617626380
रेस्ट हेतु                       प्रशांत दुबे 9009758165
                                  रघुराज सिंह9300720795

ये रहेगा मैदानी अमला
* स्वास्थ्य अधिकारी सुनील तिवारी, प्रभारी रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर 9977407190 है। सहयोगी विजय मालवीय सहायक ग्रे-3 मोबा. 8085784510, केशव मालवीय 9981282820, सूर्यप्रकाश मालवीय समयपाल रहेंगे।
* मुकेश जैन उपयंत्री मोबाइल 9425043180 के साथ केशव मालवीय, राजेश दीक्षित 9754607450, अनिल शुक्ला समयपाल 9329547750, सूर्यप्रकाश मालवीय समयपाल मोबा.9301938694, लोक कर्म शाखा मजदूरों के साथ सूचना प्राप्ति के 30 मिनट में पहुंचेंगे।
* आरके तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक 8871794287, अधीनस्थ स्टाफ भोजराज चौहान जमादार 9893611739 एवं दिलीप के अतिरिक्त अन्य सभी वार्डों के अधीनस्थ जमादारों व आवश्यकतानुसार सफाई कामगार सहित मय वाहन एवं जेसीबी, ड्रायवर-क्लीनर सहित सूचना प्राप्ति के 30 मिनट में उपस्थिति होंगे। आवश्यकता होने पर फायर ब्रिगेड भी उपलब्ध कराएंगे।
* उपयंत्री आदित्य पांडे, मोबा. 7000340029, संजय दीक्षित राजस्व निरीक्षक 9883570845 एवं अतिवृष्टि के समय आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग हेतु सूचना प्राप्ति के 30 मिनट के अंदर कंट्रोल रूम में उपस्थित होंगे। सभी कर्मचारी अपना मुख्यालय इटारसी में रखकर अधीनस्थ स्टाफ वीरगंगा अहिरवार सरानि 7869705241, शैलेन्द्र दुबे सरानि 9752483888, रविशंकर सिंह सहायक ग्रेड-3, 8305983888 एवं विष्णु पाठक सरानि 9691962730 एवं राजस्व स्टाफ के साथ उपस्थित रहेंगे।
* संतोष सिंह बैस, उपयंत्री 9926723599 अतिवृष्टि के समय स्टाफ सहित सूचना प्राप्ति के 30 मिनट के भीतर उपस्थित रहेंगे।
चार दल ऐसे कार्य करेंगे
भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति में चार दल भी व्यवस्था में सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।
दल क्रमांक 1 – संचार व्यवस्था प्रभारी संजय दीक्षित मोबा. 9883520845, अजय यादव 9575169057  रहेंगे। उनके दल में अन्य कर्मचारी रहेंगे जो कि सूचना प्राप्त होते ही रजिस्टर में दर्ज कर सीएमओ अक्षत बुंदेला एवं बाढ़ प्रभारी एसके तिवारी को देंगे। राहत कैंप में लोगों को भेजने की व्यवस्था, राहत कैंप में प्रकाश व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
दल क्रमांक 2- जल भराव की स्थिति में पानी निकालने के लिए दल प्रभारी आरके तिवारी स्वास्थ्य निरीक्षक, सुदेा महारिया सहित 8 पुरुष सफाई कर्मचारी रहेंगे। कर्मचारियों का चयन श्री तिवारी करेंगे। यह दल पानी निकासी के लिए आवश्यक कार्य करेंगा। दल के साथ जेसीबी मशीन भी रहेगी। अतिवृष्टि में यह व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित की जाएगी।
दल क्रमांक 3- बाढ़ की स्थिति में राहत शिविर में लंबे समय तक ठहरने की स्थिति में प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट्स तैयार कर पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दल के प्रभारी आरके तिवारी, राजस्व उपनिरीक्षक संजीव श्रीवास्तव सरानि एवं 5 भृत्य और भृत्य स्तर के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहेंगे।
दल क्रमांक 4- इस दल के प्रभारी उपयंत्री मुकेश जैन रहेंगे। दल में विजय मालवीय, राजेश दीक्षित तथा आवश्यकता अनुसार अपने औजारों सहित मजदूर, भत्य तथा एक वाहन भी रहेगा। यह दल शहर में भ्रमण कर जर्जर भवनों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

इन स्थानों पर बनाए जाएंगे राहत शिविर
1. शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला पीपल मोहल्ला, 2. खेड़ा प्राथमिक शाला, 3. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पुरानी इटारसी, 4. प्राथमिक/ माध्यमिक शाला गांधीनगर, नाला मोहल्ला क्षेत्र, 5. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सूरजगंज, 6. शासकीय एमजीएम कालेज/ स्टेशनगंज शाला, 7. न्यास कालोनी का वाचनालय, 8. पुत्री शाला, गांधी वाचनालय, शिक्षक सदन, 9. हरिजन छात्रावास नालाल मोहल्ला, 10. गोठी धर्मशाला, 11. गुरुद्वारा भवन, 12. श्री टैगोर स्कूल एवं 13. मराठी शाला। शालाओं और संस्थाओं के प्रभारियों को अतिवृष्टि के वक्त शाला के कक्ष, भवनों के कक्ष खोलने के लिए पाबंद किया जाएगा। 
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!