होशंगाबाद। स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्व. आनंद सोलंकी मेमोरियल जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा अयोजित प्रतियोगिता एसएनजी स्टेडियम देर रात तक चली। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित भोपाल के मिस्टर इंडिया नेशनल मेडलिस्ट इंटरनेशनल एथलीट कोच प्रमोद भाटी, मिस्टर एमपी रिज़बान खान, मिस इंडिया इंटरनेशनल पवार लिफ्टिंग प्रियंका बैस, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भरतसिंह राजपूत, बॉडी बिल्डिंग जिला सचिव विजय दिवोलिया द्वारा मध्यप्रदेश रक्तदान ग्रुप के अध्यक्ष गजेन्द्र चौहान को सम्मानित किया गया। रक्तदान ग्रुप पिछले 4 वर्षों से जिला एवं प्रदेश में सक्रिय रूप से गरीब निःसहाय, थेलेसिमिया बीमारी से पीड़ित बच्चो को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराते आ रहे है। अभी तक रक्तदान ग्रुप को जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने किया सम्मान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








