होशंगाबाद। जिले के कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र पवारखेड़ा में जिले के आदान विक्रेता इनपुट डीलर्स का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मैनेज हैदराबाद की गाइड लाइन अनुसार इनपुट डीलर को वार्षिक कोर्स की जानकारी परियोजना संचालक आत्मा एमएल दिलबरिया द्वारा दी गई। उक्त एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्वरूप वार्षिक प्रति सप्ताह क्लास आयोजित की जायेगी। डिप्लोमा कोर्स का मुख्य उद्देश्य है कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विशेष तकनीकी के माध्यम से कृषकों के उत्पादन एवं भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए इनपुट डीलर को कुशल बनाया जायेगा ताकि इनपुट डीलर फसलो को आवश्यकता अनुसार कृषि आदान तकनीकी जानकारी के साथ अपने आदान कृषकों को विक्रय कर सकें। मुख्य अतिथि राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल के संचालक जीपी प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
आदान विक्रेताओं का एक वर्षीय डिप्लोमा प्रशिक्षण शुरु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







