---Advertisement---

रीमा हत्याकांड : पांच पर प्रकरण दर्ज

By
On:
Follow Us

इटारसी। पुलिस ने इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर के पास लोटिया गांव में मिले रीमा पति विजय भदौरिया 35 की हत्या के मामले में रीमा के पति विजय भदौरिया, सुनील, मूलपाल, मूलपाल की पत्नी, सुनील के बेटे लक्की के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। इन पर दहेज एक्ट मंं भी प्रकरण दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने जांच के दौरान रीमा को पानी में धक्का देकर गिराना पाया है जिसमें उसकी मौत हो गयी थी। इन लोगों ने रीमा को होशंगाबाद स्थित नर्मदा ब्रिज से धक्का दिया था। घटना 16 अगस्त 19 की बतायी जा रही है। जांच के बाद पुलिस ने 13 सितंबर को प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर के पास हंडिया अंतर्गत लोटिया गांव में मिले शव की शिनाख्त रीमा पति विजय भदौरिया 35 निवासी इटारसी के रूप में हुई थी। महिला की पहचान के लिए आसपास थानों और शहरों में सूचना दी थी तो रीमा के परिजन हंडिया पहुंचे और इसके बाद हरदा अस्पताल जाकर शव देखकर पहचान की। परिजनों के बताए अनुसार रीमा भिंड की रहने वाली थी। पति और पत्नी दोनों इटारसी रेलवे में कैंटीन में का काम करते थे। रीमा 16 अगस्त से लापता बताई हो गयी थी। पुलिस ने मामले में मूलपाल और उसकी पत्नी मधु को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश जारी है।

जहर खाने से मौत
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भर्ती महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम जामईकलॉ निवासी महिला ज्योति पिता नंदकिशोर 18 वर्ष को जहर खाने के बाद उपचार के लिए 13 सितंबर को करीब 12 बजे भर्ती कराया गया था जिसने रात करीब साढ़े बारह बजे दम तोड़ दिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.