---Advertisement---

श्रम मंत्री ने किया श्रमिकों का सम्मान

By
On:
Follow Us

असंगठित कामगार कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
होशंगाबाद। प्रदेश शासन के श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नगरपालिका द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन में नगर के श्रमिकों का सम्मान किया। इस दौरान श्रमिकों को विवाह एवं मृत्यु सहायता राशि के 10 लाख रुपए के चेक दिए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने मंत्री से संनिर्माण कर्मकार मंडल के असंगठित श्रमिकों को प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत एक लाख रुपए की अतिरिक्त राशि देने हेतु मांग पत्र सौंपा। जिससे श्रमिक बंधुओं के भवन और अच्छे तरीके से निर्मित हो सकें। साथ ही वार्ड 33 में श्रम मंत्री श्री सिसोदिया ने 9 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एक करोड़ 40 लाख रुपए की चार सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष डॉ खंडेलवाल ने कहा कि वार्ड 33 नगर का सबसे गंदा एवं पिछड़ा वार्ड रहा है, जो कि आज नगर के सबसे सुंदर वार्डों में गिना जाता है। इसका श्रेय हमारी परिषद के पार्षद लोकेश गोगले को जाता है। हमारी परिषद ने बिना किसी दलगत राजनीति के कार्य किए हैं। पूरी परिषद एक परिवार की तरह कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद सरताज सिंह, युवक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल, पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला, विजय दुबे काकू भाई, राजेंद्र ठाकुर, शिवराज चंद्रौल, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी एमएल छारी, सीएमओ प्रभात कुमार सिंह, नपा के पार्षद, पूर्व नपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद और वार्ड के अनेक नागरिक शामिल हुए।

it151119
असंगठित कामगार कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
असंगठित कामगार कांग्रेस होशंगाबाद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में असंगठित कामगार कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा प्रथम बार नगर आगमन पर श्रम मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रम मंत्री को निर्माण मजदूर के लिए प्रत्येक नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में शेड बनाए जाने, भवन निर्माण कराया जाए ताकि उनके बैठने रुकने एवं पानी पीने एवं शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए विषय को एक ज्ञापन सौंपा गया। मंत्री जी द्वारा जल्द से जल्द इस कार्य को कराया जाने का आश्वाशन दिया गया। प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला समन्वयक श्रीमती आशा राव, जिला समन्वयक कन्हैया लाल जाटव, जिला महासचिव चंद्रकांत बहारें होशंगाबाद नगर समन्वयक कुंती बाई एवं नगअध्यक्ष रविंद्र, नगर समन्वयक संजय विंडोले एवं अनेक असंगठित कामगार कांग्रेस के पदाधिकारियों उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.