---Advertisement---

स्टेट बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता प्रदेश रत्न 13 को

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। नर्मदापुर युवा मंडल एवं जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के द्वारा स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 13 को आनंद सोलंकी मेमोरियल राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता प्रदेश रत्न 2020 एसएनजी स्टेडियम में आयोजित होगी।
जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सचिव विजय दिवोलिया व आयोजन समिति के मनीष परदेशी ने बताया कि राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कऱीब 200 से अधिक शरीर साधक अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन करेंगे। प्रदेशभर से आ रहे बॉडी बिल्डर देश के कई बॉडी बिल्डिंग के मंच पर अपनी प्रतिभा बता चुके हैं। सभी बॉडी बिल्डर देश भक्ति की धुन पर अपनी शरीर की मांसपेशियों का रोमांचक प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 1 लाख 70 हजार रुपए के नगद पुरस्कार व चमचमाती ट्रॉफियां प्रदान की जाएगी। युवा बॉडी बिल्डरों के लिए भी कॉम्पिटिशन होगा। इस दौरान जिले के शरीर साधक भी अपना जलवा बिखेरेंगे। जिलाश्री भी इस प्रतियोगिता के माध्यम से निकाला जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के सभी बॉडी बिल्डरों से आयोजन समिति द्वारा संपर्क किया जा रहा है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.