इटारसी। सावन (savan) मास प्रारंभ होते ही परंपरानुसार इस वर्ष भी श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Navgrah Durga Mandir) में एक माह तक निरंतर भगवान शिव (God Shiva) के पार्थिव शिवलिंग का पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से श्मशान की मिट्टी, सात पवित्र नदियों के जल और अरब सागर के पानी से भगवान शिव का पार्थिव स्वरूप तैयार किया जाता है। मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे भगवान शिव के पार्थिव स्वरूप को प्रतिदिन स्वंय बनाते हैं पूजन, रूद्राभिषेक उपस्थित यजमानों से कराते है।
शहर की धार्मिक महिलाएं एवं पुरूष इस धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। अनुष्ठान के इस महापर्व पर द्वितीय दिवस मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे ने कहा कि भगवान शंकर का पूजन एवं अभिषेक करने से सभी कष्ट दूर हो जाते है एवं मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। सावन मास में भगवान शिव की भक्ति से विशेष फल प्राप्त होता है, इसी मास में भगवान प्रसन्न होते है। उन्होंने कहा कि इस पूरे सावन मास में पांच सोमवार आ रहे है। शिव पुराण के अनुसार यह माह सुख शांति देने वाला होता है।
श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Navgrah Durga Mandir) में भगवान शिव की आराधना पूरी एक माह तक चलेगी। इस हेतु समिति ने सभी व्यवस्थाएं की है। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांयकाल 5 बजे तक यह धार्मिक आयोजन किया जाता है। मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे के साथ पं. सत्येंद्र पांडे एवं पं. पीयूष पांडे पार्थिव शिवलिंग पूजन में पूर्ण सहयोग कर रहे है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

भगवान शंकर अपने भक्तों की हर संभव मदद करते है

For Feedback - info[@]narmadanchal.com