---Advertisement---

खूबसूरती और सेहत के लिए वरदान है नारियल, जानिए इसके 10 फायदे

By
On:
Follow Us

नारियल अत्यधिक पौष्टिक, फाइबर से भरपूर, आवश्यक विटामिन और खनिजों का एक पैक है।

होशंगाबाद। दुनिया में हर साल 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जाता है। नारियल की कृषि और इसके उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए कोकोनट डे की शुरुआत हुई थी। नारियल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही फायदेमंद सेहत और खुबसूरती के लिए भी होता है। डाॅक्टर्स का कहना है कि यह अत्यधिक पौष्टिक, फाइबर से भरपूर, आवश्यक विटामिन और खनिजों का एक पैक है।

सेहत के लिए वरदान है नारियल

nariyal
नारियल को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। नारियल के पौधा अलग.अलग गुणों की खान है। किसी का प्रयोग खाने के लिए होता है तो किसी का पीने के लिए। नारियल को कॉस्मेटिक्स बनाने के लिए भी काम में लिया जाता है। नारियल पानी न सिर्फ सौंदर्य निखारता हैए बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं नारियल के 10 सबसे अचूक फायदे।

वजन कम करने में कारगर
नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इससे व्यक्ति को जंक फूड खाने की क्रेविंग बेहद कम हो जाती है। इसलिए ये वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए लोगों को अपनी डाइट में नारियल पानी जरूर शामिल करना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद

narial beauty
नारियल पानी को खूबसूरती के लिए भी वरदान के रूप में माना जाता है। जिन लोगों को चेहरे पर मुंहासों की समस्या हैं। वह रातभर चेहरे पर नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
नारियल के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। नारियल में ऐंटिबैक्टीरियलए ऐंटिफंगल और ऐंटिवायरल तत्व पाए जाते हैं। इससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

हाई ब्लड की समस्या से छुटकारा
जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती हैए उन्हें अपनी डाइट में नारियल पानी जरूर शामिल करना चाहिए। नारियल पानी में मौजूद विटामिन.सीए मैग्नीशियम और पोटैशियम की वजह से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है।

हाइड्रेट रखने मददगार
रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर में ग्लुकोज का स्तर भी नॉर्मल रहता है।

इम्यून सिस्टम बेहतर
नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स,अमीनो-एसिड, एंजाइम्सए बी.कॉम्प्लेक्स विटामिन और विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को अच्छा रखते हैं।

हिचकी खत्म होगी
कच्चे नारियल का पानी पीने से हिचकी खत्म होती है। साथ ही उल्टीए पेट की गैस एवं पेटदर्द में भी लाभ होता है।
नकसीर गर्मियों में अक्सर लोगों को नकसीर की समस्या होती है। ऐसे में नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल के पानी का रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से लाभ मिलता है।

अनिद्रा
रात के भोजन पश्चात नियमित रूप से आधा गिलास नारियल पानी पीने से रात को अच्छी नींद आती है।

पेट में कीड़े
पेट में कीड़े होने पर रात को सोने से पहले और सुबह 1 चम्मच पिसे हुए नारियल का सेवन करें। इससे कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.