होशंगाबाद। प्रदेश तैलिक साहू सभा होशंगाबाद जिला महिला संगठन की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जय मां कर्मा का आह्वान कर महिला जिलाध्यक्ष सुनीता विनोद साहू पिपरिया ने जिले की आठों तहसीलों बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, बाबई, होशंगाबाद, इटारसी, डोलरिया और सिवनी मालवा से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों एवं उपस्थित अन्य महिलाओं को संबोधित किया। महिला प्रतिनिधियों के अलावा उपस्थित महिलाओं का परिचय संगठन की कार्य योजनाओं एवं संगठन विस्तार नियुक्तियों पर विचार विमर्श कर चर्चा की। इसमें 40 महिलाए शामिल हुई। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राधा सेठ ने कहा की आगामी बैठक में जिले की और अधिक महिलाओं को मीटिंग में जोडने का प्रयास करें।
जिला महिला संगठन की बैठक संपन्न

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








