महिलाओं के विरुद्ध अपराध की सशक्त पैरवी पर मार्गदर्शन
होशंगाबाद। महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के प्रकरणों में सशक्त पैरवी हेतु अभियोजन अधिकारियों का 4 दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण (Online training)(वेबीनार) के माध्यम से किया गया। लोक अभियोजन मप्र के अंतर्गत संचालक लोक अभियोजन विजय यादव (Vijay Yadav)के मार्गदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से अभियोजन अधिकारी को महिला अपराधों में सशक्त पैरवी करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
वेबीनार के शुभारंभ के दौरान संचालक ने वूमन सेफ्टी एवं क्राइम एगेंस्ट वूमन (Women Safety and Crime Against Women)को बहुत महत्वपूर्ण विषय बताया। साथ ही कह कि पुलिस, अभियोजन और ज्यूडसरी को जेंडर सेंसिटिव के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। अभियोजन विभाग पुलिस एवं न्यायालय के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। संयुक्त संचालक एलएस कदम (Ls kadam)व सहायक संचालक शैलेन्द्र शर्मा (Shailendra Sharma)ने भी मार्गदर्शन दिया।
वेबीनार में महिला सुरक्षा के आपराधिक मामलों में संबंधित फारेंसिक एविडेंस इन सेक्सुअल ऑफेंसेस, डिटर्मिनेशन ऑफ एज ऑफ विक्टिम, महिलाओं के विरुद्ध साइबर क्राइम, एक्जामिनेशन ऑफ विटनिस एंड सपोर्ट फॉर विक्टिम इन सेक्सुअल ऑफेंसेस, पीटा एक्ट के प्रावधान एवं विवेचना, पॉक्सो एक्ट के मामलों में अभियोजन, विक्टिम कम्पनसेसन स्कीम के प्रावधान, एवं महिला संबंधी अपराधों में अपनाई जाने वाली न्यायालयीन प्रक्रिया एवं प्रॉस्क्यिूटर की भूमिका आदि विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्याताओं के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सामाजिक कार्यकर्ता, अभियोजन विभाग के मास्टर ट्रेनर्स ने व्याख्यान दिया।
बेवीनार (Bevinar)के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारी दी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







