इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोमवार, 25 जनवरी को राजमाता विजयाराजे सिंधिया (Rajmata Vijayaraje Scindia) की पुण्यतिथि मनायेगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा नगर मंडल इटारसी एवं पुरानी इटारसी मंडल द्वारा समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा नगर इटारसी मंडल के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह (Chairman Joginder Singh) ने बताया कि सोमवार 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजमाता विजयाराज सिंधिया की पुण्यतिथि पर पत्रकार भवन में कार्यक्रम होगा। जोगिन्दर सिंह और महिला मोर्चा की ममता मालवीय ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन अवश्य शामिल हों।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा कल मनाएगी राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि

For Feedback - info[@]narmadanchal.com