होशंगाबाद/बुदनी/ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न (Female harassment) एवं महिला अपराध सम्बंधित मामलों के लिए प्रदेश भर में 700 महिला डेस्क (Mahila desk) का शुभारम्भ बुधवार से होगा। बुदनी, रेहटी एवम शाहगंज में भी महिला डेस्क का शुभारम्भ किया जाएगा। इस विषय मे जानकारी एवं प्रचार प्रसार हेतु एक बैठक SDOP कार्यलय बुदनी में आयोजित की गई। जिंसमे रेहटी, शाहगंजटी आई सहित बुदनी टीआई एवम एसडीओपी सहित बुदनी थाने के स्टॉप के साथ महिला डेस्क की महिला आरक्षक उपस्थित रही इस दौरान एसडीओपी एस.एस. पटेल (SDOP SS Patel) ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं सम्बंधित अपराध घरेलू हिंसा, यौन शोषण सहित सभी मामलों की सुनवाई अब महिला ऊर्जा डेस्क के अच्छे वातावरण में होगी, हर अपराध पर महिला पुलिस कर्मियों एवं महिला अधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच एवम कार्यवाही की जायेगी। जिससे महिलाओं को जो संकोच अभी तक पुलिस थाने में जाकर होता था और कई पहलुओं पर वह संकोच करती थी। उनसे छुटकारा मिलेगा और महिलाएं बिना किसी संकोच के महिला ऊर्जा डेस्क के माध्यम से अपने ऊपर होने बाले अपराध या अत्याचार के लिए इसका उपयोग कर सकेंगी।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
महिला अपराध के लिए प्रारम्भ होगी ऊर्जा महिला डेस्क

For Feedback - info[@]narmadanchal.com