---Advertisement---

भाकिसं ने उजागर किया खरीदी केंद्र पर हो रहा भ्रष्टाचार

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय किसान संघ (Bhartiya Kisan Sangh) के कार्यकर्ताओं नें आज दोपहर में रामपुर सोसायटी के अंतर्गत चल रहे खरीदी केन्द्र पर व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर किया। खरीदी केन्द्र पर भारी मात्रा में अनियमितता चल रही थी। किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर वहां चल रहे भ्रष्टाचार के विषय में खाद विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद कनिष्ट अधिकारी पुष्पराज पाटिल (Junior Officer Pushparaj Patil) एवं पटवारी ने मौके पर पहुंच कर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उक्त भ्रष्टाचार को रुकवाया ।

क्या था मामला
रामपुर में गेहूं खरीदी केन्द्र पर किसानों का गेहंू 50 किलो 850 ग्राम प्रति बारदाने में तुलाई चल रही थी जबकि शासन के आदेशानुसार 50 किलो 600 ग्राम प्रति बारदाने में तुलाई चलना चाहिए। रामपुर खरीदी केन्द्र में 250-300 ग्राम प्रति 50 किलो पर अतिरिक्त खरीदी हो रही थी जिसमें किसानों का शोषण हो रहा था। भारतीय किसान संघ ने उक्त भ्रष्टाचार को उजागर किया और मौके पर खाद विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तुलाई 50 किलो 600 ग्राम पर नियत प्रारंभ करायी। भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता रजत दुबे ने बताया कि रामपुर खरीदी केन्द्र पर भारी भ्रष्टाचार की सूचना मिली थी यहां अतिरिक्त 250-300 ग्राम गेहूं की खरीदी हो रही थी जो कि अनुचित है इसलिए भारतीय किसान संघ नें आज खरीदी केन्द्र पर पहुंच कर हो रहे भ्रष्टाचार को रुकवाया और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि इस प्रकार का भ्रष्टाचार शीघ्र ही रोका जावे।

खरीदी केन्द्र पर है भारी अव्यवस्था
किसानों के अनुसार रामपुर खरीदी केन्द्र पर तौल कांटों की अपर्याप्ता है किसानों के लिए पीनें के पानी की व्यवस्था नहीं हो एवं छांव हेतु भी किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है किसान अपनी उपज लेकर केन्द्र पर आता है तो उसके बैठने हेतु छांव की व्यवस्था नहीं है किसान धूप से बचने हेतु पेड़ की छांव में बैठता है।

ये रहे उपस्थित
भ्रष्टाचार में अनियमितता रोकनें किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे जिनमें भारतीय किसान संघ कै जिला प्रवक्ता रजत दुबे, जिला उपाध्यक्ष मोरसिंह राजपूत, श्यामशरण तिवारी, सरदार यादव, रामस्वरूप चौरे, जगदीश कशवाह, सुरेन्द्र चौरे, सद्दाम पटैल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नायब तहसीलदार का योगदान
भ्रष्टाचार उजागर करने हेतु भारतीय किसान संघ ने अतिरिक्त कलेक्टर जीपी माली (Additional Collector GP Mali), तहसीलदार इटारसी पूनम साहू (Tehsildar Itarsi Poonam Sahu) एवं नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर (Naib Tehsildar Vinay Prakash Thakur) के संज्ञान में मामला डाला। नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से खाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हो रहे भ्रष्टाचार को रोका।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.