---Advertisement---

MP Board: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को राहत

By
On:
Follow Us

17 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा 20 मई तक चलेगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में MP Board 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा (10th-12th board exam) के लिए माशिमं द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं (practical exam) में समय की बंधन को खत्म कर दिया गया है। अब छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा अपनी सुविधा के अनुसार दे सकेंगे। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) द्वारा यह निर्णय लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने MP Board 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए समय सीमा में बढ़ोतरी की है। जहां 17 अप्रैल से होने वाली प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए समय के बंधन को समाप्त किया गया है। वही बच्चे अपनी सुविधा के अनुसार 2 या 3 दिन में प्रैक्टिकल परीक्षा (Practical exam) दे सकेंगे।

इससे पहले 15 मई तक का समय दिया गया था लेकिन प्रदेश में लगातार हजार से अधिक कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वही 5000 से 6000 मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रैक्टिकल परीक्षा में समय सीमा के बंधन को समाप्त कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 1 से 8वीं तक के स्कूल को 15 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से जल्द आदेश जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले 15 अप्रैल तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन अभी इसे 2 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। वही इस बीच बच्चों को प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।

exam 1

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.