बुधवार, जुलाई 3, 2024

LATEST NEWS

Train Info

पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा से जुड़े

इटारसी। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की घोषणा से एक दिन पूर्व कांग्रेस (Congress) से भाजपा (BJP) में एक बड़ा ग्रुप शामिल हुआ है। शुक्रवार की रात को नर्मदापुरम (Narmadapuram) में इटारसी (Itarsi) के युवा कांग्रेस नेता सम्राट तिवारी (Samrat Tiwari) अपने करीब सौ साथियों के साथ भाजप में शामिल हुए तो पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार (Satyendra Faujdar) की पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीरजा फौजदार (Mrs. Neerja Faujdar) भी भाजपा में शामिल हो गयी हैं।

रात करीब 10.30 बजे ढोल-बाजे के साथ कांग्रेस के पूर्व पार्षद एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रहे सम्राट तिवारी अपने 100 समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह (Dr. Mahendra Singh), राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया ( Maya Narolia), प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय प्रभारी पंकज जोशी (Pankaj Joshi), जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (Madhavdas Aggarwal) ने भाजपा का व भगवा गमछा पहनाकर भाजप की सदस्यता दिलाई। इसी प्रकार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सत्येन्द्र फौजदार की धर्मपत्नी कांग्रेस नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीरजा फौजदार, उनके बेटे निशांत फौजदार समेत कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिलाओं ने भाजपा की भाजपा का दामन थामा।

भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भाजपा का परिवार लगातार आगे बढ़ रहा है। इस परिवार में शामिल हुए सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक परिवार है और इस परिवार में हम सभी मिलकर काम करेंगे। आज जिन कांग्रेस के लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर हमारे परिवार की संख्या बढ़ाई है उनसे हमारी ताकत नर्मदापुरम में और बढ़ेगी। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में उन्हें सम्मान मिलेगा और लोकसभा का 2024 का चुनाव हम सब मिलकर भारी मतों से जीतेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!