इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी की आगामी कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के साथ मिलकर सुनने के संबंध में शक्ति केंद्र संयोजक, सह सयोजक, मंडल पदाधिकारियों की बैठक आज अभिनंदन मैरिज हॉल पुरानी इटारसी में हुई।
मुख्य वक्ता पीयूष शर्मा, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आशुतोषशरण तिवारी, जिला मंत्री उमेश पटेल, जिला मंत्री ज्योति चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, वरिष्ठ नेता पंकजमणि पहाडिय़ा, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, मंडल महामंत्री अतुल शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत, वीरेंद यादव, विपुल चौधरी, गोविंद मेहतो, मंडल मंत्री जितेंद्र मालवीय, इंद्रजीत मालदार, जयदीप प्रजापति, पार्षद जिम्मी कैथवास, गौरव कोरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय चौरे, प्रशांत मनवारे, राजू पाल, विनोद जोशी, शशांक मालवीय, अंशु यादव, रौनक मालवीय, अनिल तिवारी, जमना प्रसाद महोबिया, शुभम प्रजापति, संदीप राय, प्रमोद मालवीय, भगवान दास कटारे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।








