---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

अधिवक्ता निर्देशिका 2025-26 का विमोचन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साहू के नवाचार को सराहा

By
On:
Follow Us

इटारसी। तैलिक साहू समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। गुवाहाटी (असम) में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संदर्भ मध्य प्रदेश : अधिवक्ता निर्देशिका 2025-26 का विमोचन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महाराष्ट्र जयदत्त क्षीरसागर ने इस निर्देशिका का विमोचन करते हुए इसे समाज के लिए एक मील का पत्थर बताया।

विधिक सहायता के लिए 1515 अधिवक्ताओं का साथ

इस डायरेक्टरी के प्रधान संपादक और महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट रमेश के. साहू इटारसी ने बताया कि इस निर्देशिका में मध्य प्रदेश के तैलिक साहू समाज के 1515 अधिवक्ताओं के नाम और विवरण दर्ज किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक बंधुओं को आवश्यकता पडऩे पर सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस अनूठी पहल की प्रति नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल विवेक कृष्ण तनख़ा को भी भेंट की गई।

प्रेरणा से होगा अन्य डायरेक्टरी का प्रकाशन

राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षीरसागर ने रमेश के. साहू के इस सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने अन्य प्रकोष्ठों को भी इसका अनुकरण करने की सलाह दी। इसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप, समाज के डॉक्टरों एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की डायरेक्टरी प्रकाशित करने की भी घोषणा की गई, जो समाज की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस डायरेक्टरी के निर्माण में पूर्व शासकीय अधिवक्ता सुबोध कठर एवं एडवोकेट ऐश्वर्य पार्थ साहू हाईकोर्ट जबलपुर ने विशेष तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर महामंत्री रामलाल गुप्ता लखनऊ, अपर महामंत्री डॉ. अरुण भस्मै, कोषाध्यक्ष अमनेंद्र साहू, असम अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू सेवानिवृत्त जज, यूपी अध्यक्ष सिद्ध गोपाल साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू विधायक, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेश साहू ओज और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मयंक मनोहर साहू मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.