इटारसी। अधिवक्ता संतोष गुरयानी को जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों ने उनको नियुक्ति पत्र सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जिला कांग्रेस प्रभारी सुखदेव पांसे के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार उपाध्याय केलू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एन एस चौहान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, एडवोकेट रघुराज बघेल ने संतोष गुरयानी को नियुक्ति पत्र सौंपा है।