---Advertisement---

आरक्षण के बाद ये होगी जिले के निकायों के वार्डों की स्थिति

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं प्राधिकारी नीरज कुमार सिंह (Collector and authority Neeraj Kumar Singh) द्वारा कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष (Collectorate meeting room) में नगर पालिका पिपरिया (Municipality Pipariya), इटारसी (Itarsi), सिवनी मालवा (Seoni Malwa) एवं नगर परिषद माखननगर (Municipal Council Makhannagar) और बनखेड़ी (Bankhedi,) के अन्य पिछड़ा वर्ग के वार्डों का आरक्षण कराया। यहां यह स्पष्ट कर दें कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का आरक्षण पूर्व अधिसूचना अनुसार यथावत है, केवल अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा अनारक्षित महिला का आरक्षण नियमानुसार किया है।

ऐसा रहेगा सूरते हाल

नपा पिपरिया, अनुसूचित जाति के लिए 3 वार्ड आरक्षित किये है जिनमें वार्ड 6 जयप्रकाश वार्ड, 7 अंबेडकर वार्ड एवं 10 गांधी वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए एक वार्ड 9 शास्त्री वार्ड, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए कुल 6 वार्ड जिनमें वार्ड 11 कस्तूरबा वार्ड, 13 नेहरू वार्ड,14 सुभाष वार्ड, 15 अशोक वार्ड, 16 महाराणा प्रताप वार्ड एवं 17 राजेन्द्र वार्ड, अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए कुल 2 वार्ड जिनमें 7 अंबेडकर वार्ड एवं 10 गांधी वार्ड शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 3 वार्ड आरक्षित हैं जिनमें 13 नेहरू वार्ड, 16 महाराणा प्रताप वार्ड व 17 राजेन्द्र वार्ड तथा महिलाओं के लिए 6 वार्ड 1 भगत सिंह वार्ड, 2 इंदिरा गांधी वार्ड, 5 लोहिया वार्ड, 8 विनोवा वार्ड, 18 राधाकृष्णन वार्ड एवं 19 जाकिर हुसैन वार्ड शामिल हैं।

नगर पालिका इटारसी के अंतर्गत

अजा के लिए 5 वार्ड 6 इंद्रपुरा, 8 सुदामा नगर, 12 प्रियदर्शनी नगर, 33 नरेन्द्र नगर, 34 चैतन्य नगर शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए एक वार्ड 19 कस्तूरबा नगर, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 10 वार्ड 1 जयप्रकाश नगर, 7 अंबेडकर नगर, 10 तिलक नगर, 11 रैदास नगर, 16 प्रतापपुरा, 17 आसफाबाद वार्ड, 18 शिवपुरी वार्ड, 22 भगतसिंह नगर वार्ड, 25 नेहरूगंज एवं 26 देशबंधुपुरा वार्ड, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए कुल 3 वार्ड जिनमें 8 सुदामा नगर वार्ड, 33 नरेन्द्र नगर एवं 34 चैतन्य नगर शामिल है। अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5 वार्ड जिनमे 7 अंबेडकर नगर, 10 तिलक नगर, 17 आसफाबाद, 18 शिवपरी एवं 22 भगतसिंह नगर तथा महिलाओं के लिए 9 वार्ड जिनमें 5 रामगढ़, 9 इकबालगंज, 13 गोपाल नगर, 24 बजरंगपुरा, 27 शिवाजीनगर, 28 गुरू गोविंदसिंह नगर, 29 विपिन नगर वार्ड, 31 आजादनगर वार्ड एवं 32 सुभाषगंज वार्ड शामिल हैं।

नगर पालिका सिवनीमालवा के अंतर्गत

अनुसूचित जाति के लिए 1 वार्ड जिनमें 4 किदवई वार्ड, अनुसूचित जनजाति के लिए एक वार्ड 10 तिलक वार्ड आरक्षित किया है। अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 5 वार्ड जिनमें 7 राजेन्द्र वार्ड, 9 चंद्रशेखर वार्ड, 11 मौलाना आजाद वार्ड, 13 शास्त्री वार्ड, 14 इंदिरा गांधी वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए कुल 3 वाड जिनमें 7 राजेन्द्र वार्ड, 11 मौलाना आजाद वार्ड एवं 13 शास्त्री वार्ड तथा महिलाओं के लिए 5 वार्ड जिनमें 1 रैदास वार्ड, 2 गांधी वार्ड, 5 लाला लाजपतराय वार्ड, 8 गोखले वार्ड, 12 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड शामिल हैं।

नगर परिषद माखननगर के अंतर्गत

अनुसूचित जाति के लिए 1 जगजीवन वार्ड एवं 2 आजाद वार्ड, अन्य पिछड़े वर्ग 6 शास्त्री वार्ड, 7 सुभाष वार्ड, 8 लक्ष्मी वार्ड, 14 सरदार पटेल वार्ड, 15 लोहिया वार्ड, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 1 वार्ड जगजीवन वार्ड आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 7 सुभाष वार्ड, 14 सरदार पटेल वार्ड एवं 15 लोहिया वार्ड तथा महिलाओं के लिए 9 गांधी वार्ड, 10 माखन वार्ड, 11 राजीव गांधी वार्ड एवं 12 दुर्गावती वार्ड शामिल हैं।

नगर परिषद बनखेड़ी के अंतर्गत

अनुसूचित जाति के लिए 3 वार्ड 3 लोकमान्य तिलक वार्ड, 4 अंबेडकर वार्ड एवं वार्ड 6 संत रैदास वार्ड, अन्य पिछड़े वर्ग 2 महाराणा प्रताप वार्ड एवं 9 स्वामी विवेकानंद वार्ड, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 6 संत रैदास वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 महाराणा प्रताप वार्ड तथा महिलाओं के लिए 7 डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, 8 वीर सावरकर वार्ड, 10 पं.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, 11 डॉ. हेडगेवार वार्ड, 12 छत्रपति शिवाजी वार्ड, अनुसूचित जनजाति के लिए 14 रानी दुर्गावती वार्ड , वार्ड 15 शहीद राजा भभूतिसिंह वार्ड तथा अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए 15 शहीद राजा भभूतिसिंह वार्ड है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.