---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

देर रात तक कवयित्रियों ने बांधा समां, श्रोता हुए भाव विभोर

By
On:
Follow Us

महिला दिवस पर अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन सम्पन्न

होशंगाबाद। महिला दिवस के अवसर पर नर्मदा आव्हान सेवा समिति द्धारा अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। अतिथि के रूप में डाॅ. अतुल सेठा (Dr. Atul Setha), पीयूष शर्मा (Piyush Sharma), एसडीओपी मंजू चौहान (SDOP Manju Chouhan), सीएमओं माधुरी शर्मा (CMO Madhuri Sharma), अविनाश मिश्रा, बैनी सिंह चौहान उपस्थित रहे। देश के विभिन्न अंचलों से आई कवयित्रियों ने सैकड़ों श्रोताओं को अपनी कविताए गीत, गलज हास्य, व्यंग्य की रचनाओं से भाव विभोर कर दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि मजबूत और सशक्त महिलाएं देश की ताकत होती हैं। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नर्मदा आव्हान सेवा समिति कुछ ऐसी सशक्त महिलाओं को सम्मानित कर रहें है। एसडीओपी ने महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.