भोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं को एक पहल संस्था ने बांटा नर्मदा भोग

नर्मदापुरम। एक पहल संस्था ने कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सेठानी घाट पर श्री राम जानकी मंदिर में नर्मदा भोग प्रसादी वितरण किया गया संस्था द्वारा बाहर से स्नान करने आए हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।

संस्था के अध्यक्ष सत्या चौहान ने बताया की एक पहल संस्था हर अमावस्या एवं पूर्णिमा को नर्मदा भोग का वितरण करती है। यह प्रसादी वितरण निरंतर 4 वर्षों से किया जा रहा है। राम जानकी मंदिर के संचालक पंडित लवलेश शर्मा ने बताया की चैत्र मास की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या या भोमवती अमावस्या भी कहा जाता है।

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान एवं पितरों को तर्पण करने का महत्व होता है। इस समय संस्था के अध्यक्ष सत्या चौहान, पं. लवलेश शर्मा, विवेक चौकसे, योगेश राठौर, गुड्डू तिवारी, संजय यादव, रानू सराठे आदि उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: