
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विधानसभा प्रभारी एवं मंडल प्रभारी घोषित
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला नर्मदापुरम जिला पदाधिकारियों को मंडल के प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी राजाराम शिवहरे, जिले के मोर्चा प्रभारी अनिल बुंदेला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिले के प्रभारी मुकेश कुशवाहा की सहमति एवं मार्गदर्शन में मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है।
घोषणा के अनुसार संजीव जायसवाल जिला मंत्री को पचमढ़ी, किशन कहार जिला उपाध्यक्ष को खापरखेड़ा, सरवन कुशवाह जिला मंत्री को चांदौन, रंजीत यादव जिला कार्य समिति सदस्य पिपरिया नगर, राजेन्द्र बमोरिया जिला कार्यसमिति सदस्य को पिपरिया नगर सह प्रभारी, पंकज यादव जिला कार्यसमिति सदस्य को शोभापुर, रामहरक चौरे को आरी, ब्रजमोहन मीना को जिला मंत्री, प्रमेश मालवीय को रामपुर, महेन्द्र नामदेव शिवपुर, रामकृष्ण वर्मा डोलरिया, शैलेन्द्र गौर सिवनी बानापुरा नगर, केशव उर्मिल नर्मदापुरम ग्रामीण, संजय रैकवार नर्मदापुरम नगर, मुकुंद इंगोले इटारसी, भरत वर्मा पुरानी इटारसी, दयाराम साध भीलटदेव, अभिषेक कनोजिया केसला, तेजराम गौर सिवनी बानापुरा ग्रामीण, ताराचंद साहू बनखेड़ी, राजकुमार पटेल पिपरिया ग्रामीण, नितिन यादव नर्मदापुरम के प्रभारी बनाये गये हैं।
विधानसभा के सभी मंडलों के लिए जो प्रभारी बनाये गये हैं उनमें राजीव जायसवाल पिपरिया विधानसभा, कुंवर सिंह यादव सोहागपुर विधानसभा, चंदन साहू नर्मदापुरम विधानसभा और रामजीवन साध को सिवनी बानापुर विधानसभा का प्रभारी दिया है। इसी के साथ जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी के साथ बृजकिशोर पटेल, आलोक वर्मा, ओम राय, गोलू मालवीय, आलोक चौधरी, आयुष पटेल, देबूदौलत यादव, नितिन यादव, लोकेश साहू और आशीषमालवीय संगठन की दृष्टि से संलग्न रहेंगे।