नर्मदापुरम। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल नर्मदापुरम द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 3 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में हितग्राही लाभार्थी बहनों एवं लाडली लक्ष्मी के स्वागत एवं सम्मान का कार्यक्रम रखा गया जिसमें नगर के प्रत्येक मंडल से बड़ी संख्या में हितग्राही एवं लाडली लक्ष्मी बेटियां सम्मिलित हुई।
शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन करके किया। तत्पश्चात अतिथियों ने लाडली कन्याओं का पूजन किया। स्वागत भाषण महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गीता चौकसे ने दिया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर नई-नई योजनाएं लागू कर रही हैं। मुख्य वक्ता डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि शिवराज मामा को फिर से लाना है ताकि बहनों एवं बेटियों का भविष्य सुधर सके, प्रदेश की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, प्रभारी श्रीमती मोनिका चौकसे एवं मुख्य वक्ता सुश्री विजया कदम ने हितग्राही बहनों को प्रदेश की अनेकों लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने सभी बहनों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पार्षद बिंदिया मांझी, पूजा मालवीय, प्रेमा पांडे, नयना सोनी, ममता शर्मा, अनुज मिश्रा, उमा शिवहरे, सीमा तिवारी, सुनीता मिश्रा, ज्योति रैकवार, मधु स्वामी, कृष्णा सोनी, संगीता जायसवाल, जयबाला निगम, ज्योति चौकसे, आरती मालवीय, शीतल कहार, बानो बी, पूनम, सरिता, डॉली, सरिता दुबे, गौरीशंकर, बृजबाला उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री अपर्णा श्रीवास्तव एवं आरती चौकसे ने एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती शाहीन अली ने व्यक्त किया।