बबीता सचिव एवं अनिता चौधरी कोषाध्यक्ष नियुक्त
सोहागपुर। ऑल इंडियन लीनेस क्लब (All Indian Leanness Club) की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को हुई बैठक में लीनेस क्लब सदस्यों ने सर्वसम्मति से भावना खंडेलवाल को लीनेश क्लब का अध्यक्ष
मनोनीत किया गया है। इसी के साथ श्रीमती बबीता चौरसिया को सचिव एवं अनिता चौधरी को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।लीनेस क्लब की बैठक में सदस्यों की मौजूदगी में कार्यकारिणी के नवीन पदाधिकारियों ने सेवा भाव एवं उन्नति सहित समर्पित होकर सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर तरुण माहेश्वरी, अनीता कत्थे, विमला सुलोचना अग्रवाल, अंजना तिवारी, शशि मालवीय, वृंदा अग्रवाल, मीना भावसार, अर्चना खंडेलवाल, अलका पुरोहित, नंदनी साहू, मंजू दुबे, राधा मालवी, रजनी साहू, कल्पना सुधा, शकीना तस्नीम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।









